
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से मनोहरपुर में पुलिस की ओर से पैदल मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।मुख्य बस स्टैंड से लेकर प्रमुख मार्ग सेय्यद बाबा मार्किट, गाँधी चौक बाजार बंगाली मोहल्ला कुमावत मोहल्ला पैदल मार्ग निकाला गया
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पैदल मार्च के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
पुलिस की सक्रियता से सुरक्षा का संदेश
त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस की सक्रियता महत्वपूर्ण है। पैदल मार्च के माध्यम से पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। साथ ही आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया।