नवरात्रि महोत्सव पर महाकाली शक्ति पीठ पर चल रहा दुर्गा पाठ अनुष्ठान

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। शाहपुरा समीपवर्ती अमरसर श्री महाकाली शक्ति पीठ पर श्री प्रेमगिरी महाराज के सानिध्य एंव पण्डित पुरुषोत्तम शास्त्री महाराज ढेर के बालाजी जयपुर वाले के आचार्यत्व में नवरात्रि के उपलक्ष्य सहस्त्र चंडी महानुष्ठान चल रहा है।
कार्यक्रम में आचार्य पण्डित पुरुषोत्तम शास्त्री ढ़ेर का बालाजी जयपुर ने बताया कि नवरात्रि के चतुर्थ दिवस कुष्मांडा देवी पूजा अर्चना की गई।पण्डित रवि गोवटी ने बताया की माता को सृस्टि की रचयिता माना जाता है जब चारो ओर अंधकार था तब मा ने अपनी मुस्कान से ब्रह्माण्ड बनाया । रात्रि में दुर्गासप्तशती पाठ के द्वारा हवन में आहुति दिलवाई जाती है। पण्डित ललित पटवारी का बास ने बताया कि नवरात्रि के चौथे दिवस पर माताजी के मालपुए का भोग लगता है और माता जी के नारंगी पुष्प चढ़ते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *