
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नगर पालिका के वार्ड नंबर 34 की पार्षद मेवा देवी ने मीटिंग के दौरान वार्ड में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करवाने, नई लाइटें लगवाने तथा बिजली के पोलों पर मार्किंग करवाने के संबंध में अधिशासी अधिकारी को लिखित सूचना देकर अवगत कराया।
इस दौरान पार्षद मेवा देवी ने वार्ड की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस पर अधिशासी अधिकारी ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर कार्यों को त्वरित गति से पूरा करवाया जाएगा।
पार्षद मेवा देवी की इस पहल से वार्डवासियों में समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद जगी है।