
www.daylifenews.in
जयपुर। असलम शेर खान के आई.ए.एस. बनने की खुशी में उनसे मुस्लिम समाज के लोग मुलाकात कर गुलपोशी की और इस शानदार उपलब्धि पर मुबारकबाद पेश की।
इस अवसर पर उनकी इस कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी यह उपलब्धि मेहनत, लगन और समर्पण का प्रतीक है तथा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
हाजी शाहिद मौहम्मद ने बताया कि इस मौके पर उनके साथ मोहम्मद उसामा, असिस्टेंट सेक्रेटरी, टेक्निकल एजुकेशन, शासन सचिवालय एवं वसीम अहमद, असिस्टेंट सेक्रेटरी, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, शासन सचिवालय और हाजी मोहम्मद साबिर भी मौजूद रहे।
सभी ने असलम शेर खान कि गुलपोशी कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों में सफलता की शुभकामनाएं दीं।