
www.daylifenews.in
मुंबई। सिटी और बेल्जियम की एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी क्रेडेंडो ने बताया कि इंडिगो के आठ एयरबस विमानों के लिए 32.8 करोड़ डॉलर की फाइनेंसिंग का सौदा सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इनमें छह ए321 और दो ए320 विमान हैं। नेटवर्क और बेड़े, दोनों के हिसाब से इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही एयरलाइनों में गिनी जाती है। सिटी के इंडिया सीईओ, बैंकिंग हेड और भारतीय उपमहाद्वीप सब-क्लस्टर हेड के. बालासुब्रमण्यन ने कहा, “हमने सीमा पार एविएशन और ईसीए फाइनेंसिंग में सिटी के अनुभव को क्रेडेंडो के क्रेडिट बीमा और इंडिगो के गिफ्ट आईएफएससी प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा। सिटी को गर्व है कि सोल मैंडेटेड लीड अरेंजर, ईसीए कोऑर्डिनेटर और सोल लेंडर के तौर पर हमने इस ऐतिहासिक सौदे की अगुवाई की।” क्रेडेंडो एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसी के ग्रुप डिप्टी सीईओ और एग्जीक्यूटिव कमेटी के वाइस चेयरमैन फ्रैंक वानविंग ने कहा, “हमें गर्व है कि एयरबस, सिटी और इंडिगो के साथ मिलकर हमने गिफ्ट आईएफएससी के जरिये यह ऐतिहासिक सौदा पूरा किया।”इंडिगो के चीफ एयरक्राफ्ट एक्विजिशन एंड फाइनेंसिंग ऑफिसर रियाज पीरमोहम्मद ने कहा, “यह सौदा दिखाता है कि गिफ्ट आईएफएससी अंतरराष्ट्रीय बैंकों और एक्सपोर्ट क्रेडिट एजेंसियों को एक मंच पर ला सकता है और भारतीय विमानन के लिए फाइनेंसिंग के नए रास्ते बना सकता है।”