पैरामोटर डिजिटल टेक्नोलॉजी ने आईपीओ के लिए यूडीआरएचपी दाखिल किया

www.daylifenews.in
मुम्बई। पैरामोटर डिजिटल टेक्नोलॉजी लिमिटेड, जो डिजिटल गिफ्टिंग, कंज्यूमर स्पेंड मैनेजमेंट और रिवॉर्ड्स एवं लॉयल्टी प्लेटफॉर्म के कारोबार से जुड़ी फिनटेक कंपनी है, ने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस-I (यूडीआरएचपी-I) दाखिल किया है। प्रस्तावित आईपीओ में कंपनी 698 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी, जबकि 302 करोड़ रुपये तक के शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेचे जाएंगे। इस तरह आईपीओ का कुल आकार 1,000 करोड़ रुपये तक होगा। हर इक्विटी शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। ओएफएस में शेयर बेचने वाले प्रमोटर शेयरधारक सोनिया पंकज आशर और राहुल आनंद हैं। दोनों 151-151 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे। मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और इक्विरस कैपिटल लिमिटेड इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर (बीआरएलएम) हैं। एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इश्यू की रजिस्ट्रार है। पैरामोटर डिजिटल की कंसॉलिडेटेड कामकाजी आय (रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस) वित्त वर्ष 2024 के 33.08 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में स्टैंडअलोन आधार पर 112.08 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2026 में कंसॉलिडेटेड आधार पर यह 603.15 करोड़ रुपये पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *