एसबीआई को ‘सूर्य घर सौर रूफटॉप ऋण’ पहल के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

www.daylifenews.in
मुंबई। देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को उसकी ‘एसबीआई सूर्य घर – सौर रूफटॉप ऋण’ पहल के मद्देनज़र ‘पर्यावरण संबंधी सर्वोत्तम प्रथाओं’ के अनुपालन के लिए 13वें सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। चेन्नई में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में, इस परियोजना को सतत समाधान और सेवा (सस्टेनेबल सॉल्यूशंस एंड सर्विसेज़) श्रेणी के अंतर्गत ‘पर्यावरण संबंधी उत्कृष्ट परियोजना’ के रूप में चुना गया। बैंक की ओर से सीजीएम (ईएसजी और सीएफयू) श्री आर. शैलेश उन्नीथन ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। एसबीआई के डीएमडी, सीसीओ और चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर, सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा, “‘एसबीआई सूर्य घर’ के ज़रिये रूफटॉप सोलर को किफायती और सुलभ बनाकर, एसबीआई परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादक बनने में मदद करता है, और साथ ही देश के जलवायु संबंधी लक्ष्यों में भी योगदान देता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *