एसबीआई को मिला ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ कंज्यूमर बैंक’ पुरस्कार

www.daylifenews.in
मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन की ओर से ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ कंज्यूमर बैंक 2026’ चुना गया है। प्रतिष्ठित वैश्विक पुरस्कार कार्यक्रम में बैंक को लगातार दूसरे साल यह सम्मान मिला है। इसके साथ ही एसबीआई को 2026 के लिए ‘भारत का सर्वश्रेष्ठ बैंक’ का पुरस्कार भी मिला है। ग्लोबल फाइनेंस पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया में व्यापक संपादकीय शोध के साथ दुनिया भर के बैंकिंग सलाहकारों, कॉरपोरेट फाइनेंस अधिकारियों, विश्लेषकों और उद्योग विशेषज्ञों की राय शामिल होती है। एसबीआई के चेयरमैन चाल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी ने कहा, “एसबीआई के लिए ये पुरस्कार गर्व की बात हैं, लेकिन इनका महत्व इससे कहीं अधिक है। ये दिखाते हैं कि जब किसी राष्ट्रीय संस्थान की व्यापक क्षमता देश की आकांक्षाओं से जुड़ती है, तो क्या कुछ हासिल किया जा सकता है। भारत विविधताओं वाला देश है। हमारे ग्राहकों की जीवनशैली, जरूरतें और महत्वाकांक्षाएं अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन वे सभी ऐसी बैंकिंग सेवाएं चाहते हैं जो आसानी से उपलब्ध हों, सुविधाजनक हों और भरोसे पर आधारित हों।
एसबीआई इसी भरोसे को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और उनकी जरूरतों के अनुरूप प्रासंगिक व सुलभ बने रहना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *