
www.daylifenews.in
राष्ट्रीय। इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) समूह की अंग, इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (जिसे पहले रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने वैधानिक स्वीकृति मिलने के बाद शरद माथुर को अपने प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी के तौर पर नियुक्त करने की घोषणा की। शरद के पास बीमा और वित्तीय सेवा उद्योग में तीन दशक का अनुभव है। संगठनात्मक बदलाव, वितरण नेटवर्क के विस्तार, टेक्नोलॉजी आधारित नवोन्मेष, विकास और संचालन (गवर्नेंस) के क्षेत्रों में उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस से जुड़ने से पहले, वह यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस में वह छह साल से अधिक समय तक प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी रहे। शरद, इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस में, कंपनी के बदलाव और विकास के अगले चरण का नेतृत्व करेंगे। वह मुख्य रूप से ग्राहकों को केंद्र में रखने, डिजिटल नवोन्मेष, बीमा की पहुंच बढ़ाने, लाभदायक विकास और गवर्नेंस को मज़बूती प्रदान करने पर ध्यान देंगे।