
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। मेरा अधिकार संस्था की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाबा हरिश्चंद्र मार्ग, चांदपोल बाजार तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मण डूंगरी, बांस बदनपुरा में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी उपलब्धियां दर्ज कराने वाले गोल्ड मेडलिस्ट योगाचार्य जितेंद्र चौधरी ने करीब 500 छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास करवाया।
योगाचार्य जितेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों को ताड़ासन, पद्मासन, पद्म-बकासन, अष्टावक्रासन और पादांगुष्ठासन सहित विभिन्न योगासनों की विधि समझाई। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए उनके लाभ, सही तरीके और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक शांति प्राप्त करने में मदद मिलती है। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। साथ ही, प्रत्येक आसन अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार करना चाहिए तथा कठिन योगासनों का अभ्यास प्रशिक्षित योगाचार्य की देखरेख में ही करना चाहिए।
प्रश्नोत्तरी के जरिए बढ़ाई योग के प्रति जागरूकता
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से योग से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को समाजसेवी सुनील जैन के सौजन्य से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस गतिविधि से विद्यार्थियों में विद्यार्थियों में योग के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाबा हरिशचंद्र मार्ग के प्रधानाचार्य के प्रधानाचार्य कृष्ण मील तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मण डूंगरी बांस बदनपुरा की प्रधानाचार्य माया छिपा ने योगाचार्य जितेंद्र चौधरी के प्रयासों की सराहना किया उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए योगाभ्यास अत्यंत उपयोगी है ऐसे कार्यक्रम बच्चों में स्वस्थ जीवन स्वस्थ जीवन शैली अपनाने अनुशासन बनाए रखने और पढ़ाई में और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नियमित योग करने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया इस मौके पर समझ स्टाफ मौजूद रहे।