हाइड्रा मीडिया अवार्ड सीजन-3 में अनेक हस्तियां सम्मानित

खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ हाइड्रा मीडिया अवार्ड सीजन-3
www.daylifenews.in
जयपुर। नीलवन गार्डन, कुचियावास में आयोजित हाइड्रा मीडिया अवार्ड सीजन-3 समारोह में पत्रकार, समाजसेवी एवं जानेमाने उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया।
खास तौर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी कलम, आवाज़, तकनीकी अन्य कार्यों के लिए समाजसेवा और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए अनेक मीडिया हाऊस को सम्मानित किया गया। हाइड्रा मीडिया अवार्ड सीजन-3 की ओर से मुख्य अतिथि कीर्ति राठौड़ एवं अतिथि एडवोकेट विनयकांत सक्सेना ने उन्हें अवार्ड प्रदान किये। समारोह में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और समाजसेव के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली नेक प्रतिभायें एवं पत्रकारिता से जुड़े स्टूडेंट्स भी मौजूद थे।

हाइड्रा मीडिया अवार्ड सीजन-3 के कन्वीनर अभिषेक सक्सेना ने समारोह में आये अनेक लोगों का स्वागत किया एवं उपस्थित लोगों ने अभिषेक सक्सेना के इस कार्य की सराहना की एवं आशा की कि यह समारोह निरंतर होता रहना चाहिए। समारोह के अनेक पार्टनर्स एवं सहयोगकर्ताओं का अभिषेक सक्सेना ने आभार भी व्यक्त किया।

समारोह की शुरुआत राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनयकांत सक्सेना के सम्बोधन से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया जगत के लोगों को मीडिया से सम्बंधित अपने अनुभवों से शेयर किया एवं खबर बनाने से पहले उसके सभी पहलुओं को जाँच परख कर लिखने व बनाने की बात कही ताकि आपके मीडिया हाऊस का नाम विश्वसनीय बना रहे।

अभिषेक सक्सेना ने युवा पीढ़ी को पत्रकारिता क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रयास करने की बात कही। उन्होंने पत्रकारिता की क्लासेज में ज्यादा से विद्यार्थियों को जुड़ने की बात भी कही। उनके लोगों ने अपने कार्यों से सम्बधित अनुभवों को सभी के सामने शेयर किया ताकि नए लोगों को अनुभव एवं पुराने लोगों को भी एक दूसरे के कार्यों की जानकारी भी मिल सके। कार्यक्रम में मीडिया और समाजसेवा से जुड़े विभिन्न लोगों ने भाग लिया। इस अवसर अनेक महिला पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। वरिष्ठ मीडियाकर्मी श्रीमती मधुलिका जी ने मीडिया की भूमिका, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के महत्व पर जोर दिया गया।

सम्मानित अवार्डीज, समाजसेवियों ने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। मीडिया के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को सामने लाया जा सकता है। इसके साथ ही शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, जनहित के कार्यों और सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने में भी मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
मीडिया मैन जरूरतमंद लोगों की समाचारों, लेखों एवं अन्य तरीकों से सहायता करना और समाज में जागरूकता बढ़ाने कार्य भी करते हैं । पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान की दिशा में प्रयास किए जा सकते हैं। मीडिया और समाजसेवा के बीच बेहतर समन्वय से जनहित के कार्यों को गति मिल सकती है तथा लोगों को सामाजिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *