दरबार स्कूल में मनोरंजक खेलों से गूंजा विद्यालय परिसर

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, विजेताओं को किया सम्मानित
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। वर्गो सांस्कृतिक संस्था की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दरबार स्कूल, बाबा हरिश्चंद्र मार्ग, चांदपोल बाजार, जयपुर में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेलों का भरपूर आनंद उठाया।
संस्था के सूचना मंत्री सुनील जैन ने बड़े रोचक अंदाज में विद्यार्थियों को आंखों पर पट्टी बांधकर वस्तु पहचानो, कुर्सी पर जल्दी बैठो, दो लाइन बनाकर कुर्सी तक पहुंचने तथा तीन रंगों के गुब्बारों में सही रंग पहचानने जैसे मनोरंजक खेल खिलाए। इस दौरान चाचाजी, बापूजी और लालजी के एक्शन ने बच्चों का खूब मनोरंजन किया। खेलों के दौरान विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया और पूरे विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बना रहा।
वर्गो सांस्कृतिक संस्था की अध्यक्ष रूपाली राव ने प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण मील ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, एकाग्रता, निर्णय क्षमता और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था की इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ ने मनोरंजक खेलों के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन का अवसर मिलता है और उनकी प्रतिभा निखरती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *