
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की प्रमुख जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में शामिल एसबीआई जनरल इंश्योरेंस इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों को पारंपरिक उपहारों से आगे बढ़कर स्वास्थ्य सुरक्षा को अपनों के प्रति देखभाल और प्यार के सार्थक प्रतीक के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। अपने प्रमुख रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस उत्पाद ‘एसबीआई जनरल हेल्थ अल्फा’ के माध्यम से कंपनी ग्राहकों को अपने और अपने प्रियजनों के लिए जरूरत के अनुसार स्वास्थ्य बीमा योजनाएं तैयार करने की सुविधा देती है। ‘आपका स्वास्थ्य, आपका कवर, आपका तरीका’ की सोच पर आधारित एसबीआई जनरल हेल्थ अल्फा में 40 से अधिक कवरेज विकल्प उपलब्ध हैं। इस योजना में बीमा राशि के विकल्प 5 लाख रुपये से लेकर असीमित राशि तक उपलब्ध हैं। लचीले विकल्पों और कई नई सुविधाओं के साथ यह उत्पाद ग्राहकों को अपने प्रियजनों की जरूरतों के अनुरूप स्वास्थ्य बीमा चुनने में मदद करता है। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मोहम्मद आरिफ खान ने कहा, “एसबीआई जनरल हेल्थ अल्फा के जरिए हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य बीमा को अधिक व्यक्तिगत और सुलभ बनाना है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरतों और जीवनशैली के अनुरूप सुरक्षा चुन सकें। हम परिवारों को प्रोत्साहित करते हैं कि वे इस त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य और सेहत को प्राथमिकता दें और सुरक्षा के इस उपहार को अपनों के प्रति लंबे समय तक कायम रहने वाले देखभाल के प्रतीक के रूप में देखें।