राजस्थान के मंदिरों में दीपावली पर दीपदान का बजट अटका : गहलोत

www.daylifenews.in
जयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 33 लाख दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाने वाली भाजपा के राज में राजस्थान के मंदिरों में दीपावली पर दीपदान के लिए मात्र दो लीटर तेल और 50 दीपकों तक का बजट अटका हुआ है।
यह बात राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखते हुए आगे कहा कि धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार के शासन में प्रदेशभर के करीब 460 मंदिरों में दीपोत्सव की तैयारियों पर बजट जारी न होने का संकट है। पांच दिन के दीपदान के लिए सिर्फ़ दो लीटर तेल और 50 दीपक देने की व्यवस्था है।
उन्होंने यह भी लिखा कि हर साल दीपावली से करीब एक महीने पहले जारी होने वाली राशि इस बार अब तक अटकी हुई है, जबकि अगले सप्ताह से छह दिवसीय दीपोत्सव पर्व शुरू होना है। भगवान के विशेष श्रृंगार, भोग, फूल बंगला, दीपदान, रंगोली और अन्नकूट जैसे आयोजनों की तैयारियां प्रभावित होने की आशंका है।

जो सरकार रात-दिन सनातन की बात करती है, वह भगवान के मंदिरों में दीपक जलाने के लिए बजट तक समय पर नहीं दे पा रही। यह आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने इस समाचार की एक समाचार पत्र की कटिंग भी अपने अकाउंट पर पोस्ट की है।https://x.com/ashokgehlot51/status/2114983149855805737

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *