कैपिटल एसएफबी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर ₹9,755 करोड़ हुआ

www.daylifenews.in
मुंबई/जालंधर। कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही (वित्त वर्ष 2027) के अनॉडिटेड वित्तीय नतीजे घोषित किए। बैंक ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्ज वितरण की रफ्तार बढ़ी, मुनाफे से जुड़े आंकड़ों में मजबूती आई और एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ। तिमाही के दौरान बैंक का कुल लोन बढ़कर ₹9,755 करोड़ हो गया, जबकि कुल जमा राशि ₹10,831 करोड़ रही। बैंक का शुद्ध लाभ (PAT) ₹45.6 करोड़ दर्ज किया गया। नेट एनपीए पिछली तिमाही के 1.14% से घटकर 1.12% रह गया। बैंक ने भविष्य में विकास की संभावनाओं को पूरा करने के लिए अपनी मजबूत पूंजी स्थिति भी बनाए रखी। सर्वजीत सिंह समरा, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, ” वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) बढ़कर 4.24% हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 4.21% और एक साल पहले 4.04% था। शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 24.2% बढ़कर ₹138.7 करोड़ हो गई। यह बैंक की आय के विविध स्रोतों को दर्शाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *