जेन्सर ने कॉन्स्टेंट करेंसी राजस्व में 4.1% की ग्रोथ दर्ज की

www.daylifenews.in
पुणे। प्रमुख एक्सपीरियंस, इंजीनियरिंग और एंगेजमेंट सॉल्यूशंस कंपनी जेन्सर टेक्नोलॉजीज ने 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के अपने कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों की घोघणा की। जेन्सर के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष टंडन ने कहा, “रणनीतिक प्राथमिकताओं में हमारे केंद्रित निवेश के ठोस नतीजे मिल रहे हैं। यह दूसरी तिमाही में स्थिर मुद्रा में 4.1% की मजबूत और व्यापक ग्रोथ में दिखता है, जिसे हमारे सभी प्रमुख भौगोलिक बाजारों में काम की बढ़ती मात्रा से सहारा मिला है। वहीं, एबिटा मार्जिन में सुधार हमारे अमल की ताकत और कामकाज के अनुशासन को दिखाता है।” जेन्सर के सीएफओ पुलकित भंडारी ने वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के प्रदर्शन पर कहा, “इस तिमाही में हमारे सभी भौगोलिक बाजारों में राजस्व बढ़ा है। एबिटा मार्जिन 15.8% रहा, जो पिछली तिमाही से 120 बेसिस पॉइंट ज्यादा है। हमारी बैलेंस शीट मजबूत बनी हुई है, जिससे हम रणनीतिक निवेश करने और उभरते टेक्नोलॉजी ट्रेंड्स का फायदा उठाने की स्थिति में हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *