एसएईएल ने शुरू की लगभग 20 लाख टन धान की पराली की खरीद

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। उत्तर भारत में फसल की कटाई के मौसम की शुरुआत के साथ वर्टिकली इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (‘एसएईएल’) ने अलग-अलग चरणों में लगभग 20 लाख टन धान की पराली (पैडी स्ट्रॉ) की खरीद शुरू कर दी है। ईंधन जुटाने की यह सालाना प्रक्रिया कंपनी के 11 एग्री वेस्ट-टु-एनर्जी (AgWTE) प्लांट्स के काम आएगी, जिनकी कुल क्षमता 164.9 मेगावाट है। बायोमास जुटाने के इस अभियान के जरिए एसएईएल स्थानीय ग्रामीण सप्लाई चेन को मजबूत करने और बेकार पड़ी धान की पराली को रिन्यूएबल एनर्जी में बदलने की कोशिश कर रही है। इन प्रयासों से कंपनी एनर्जी ट्रांजिशन और प्रदूषण घटाने, दोनों में योगदान दे पाती है। एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लक्षित अवला, ने कहा, “हम किसान समुदायों को पराली प्रबंधन के बेहतर तरीके अपनाने और इससे असली आर्थिक फायदा उठाने में मदद जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में हमारे एग्री वेस्ट-टु-एनर्जी (AgWTE) प्लांट्स अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर डाल रहे हैं। ये कचरे से कमाई के नए स्रोत बनाकर और ईंधन की लागत घटाकर लाभ पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा, ये परियोजनाएं कचरा इकट्ठा करने, प्रोसेसिंग और प्लांट चलाने में रोजगार के अवसर पैदा करके स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देती हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *