मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया दीपावली रोशनी का शुभारंभ,

आमजन का अभिवादन किया स्वीकार, दीं दीपावली की शुभकामनाएं
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के एम.आई. रोड पहुंचकर दीपावली की आकर्षक रोशनी का शुभारंभ किया। उन्होंने जैसे ही बटन दबाया, पूरा एम.आई. रोड बाजार जगमगा उठा। इस अवसर पर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने भी आमजन का अभिवादन स्वीकार कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, एम.आई रोड व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *