ग्रीन वैली स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग

बच्चों ने लगाया दिमाग, पुरस्कार जीतो प्रतियोगिता
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। मोती कटला, सुभाष चौक के पास स्थित ग्रीन वैली सेकेंडरी स्कूल में मेरा अधिकार संस्था की ओर से अध्यक्ष दीपक शर्मा के निर्देशन में ”बच्चों ने लगाया दिमाग, पुरस्कार जीतो” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में संस्था के मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने ब्लैक बोर्ड पर दिमागी कसरत से जुड़े रोचक सवाल प्रस्तुत किए। उन्होंने बच्चों को चुनौती देते हुए कहा कि 4 और 4 को दो बॉक्स में लिखकर 8 बनाना है तथा 601 को पांच बॉक्स में लिखकर दिखाना है। इन सवालों को हल करने के लिए विद्यार्थियों ने अपनी बुद्धि, तर्कशक्ति और सूझबूझ का परिचय दिया। बच्चों ने उत्साह के साथ सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों से मनोरंजक वर्ग पहेलियां भी पूछी गईं। इनमें ”हरा आटा, लाल पराठा, मिल-जुलकर सखियों में बांटा” का उत्तर मेहंदी तथा ”तीन पैरों की चंपा रानी, शाम-सवेरे नहाए, चावल-दाल छोड़कर कच्ची रोटी खाए” का उत्तर चकला-बेलन बताया गया। इन पहेलियों को सुनकर बच्चों ने खूब उत्साह दिखाया और अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर अमन खान ने विजेता विद्यार्थियों को अपनी ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रधानाचार्य के कशा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में सोचने-समझने की क्षमता, आत्मविश्वास और तर्कशक्ति का विकास होता है। पढ़ाई के साथ ऐसी रोचक गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *