आईडीबीआई बैंक ने किया भव्य ग्रैंड फिनाले का समापन

www.daylifenews.in
मुंबई। आईडीबीआई बैंक ने अपनी प्रमुख हैकाथॉन पहल ‘आईडीबीआई इनोवेट 2026’ के ग्रैंड फिनाले का सफलतापूर्वक समापन किया। यह आयोजन बैंकिंग सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने, फिनटेक कंपनियों के साथ मिलकर काम करने और नवाचार को बढ़ावा देने की बैंक की कोशिशों का एक हिस्सा है।“बिल्ड. इंटीग्रेट. ट्रांसफॉर्म.” थीम पर आधारित इस हैकाथॉन ने स्टार्टअप्स, फिनटेक कंपनियों, कामकाजी पेशेवरों और इनोवेटर्स को एक मंच दिया। इसका उद्देश्य बैंकिंग क्षेत्र की व्यावसायिक और परिचालन चुनौतियों को दूर करने के लिए सुरक्षित, बड़े स्तर पर काम आने वाले और ग्राहकों के अनुकूल समाधान तैयार करना था। इस आयोजन में चार मुख्य विषय शामिल थे, जिसे देशभर से शानदार प्रतिक्रिया मिली।आईडीबीआई बैंक के एमडी और सीईओ, राकेश शर्मा ने कहा कि बैंक को भविष्य के लिए तैयार और मजबूत बनाने में नवाचारों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बैंक का मुख्य ध्यान नई तकनीकों का इस्तेमाल कर ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने और अपनी डिजिटल क्षमता बढ़ाने पर है। इसके साथ ही बैंक सुरक्षा और बैंकिंग नियमों के पालन के उच्चतम मानकों को भी बनाए रख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *