सादगी से सम्पन्न हुआ दस जोड़ो का निकाह : आरको

मंसूरी वेलफेयर संस्थान सीकर का इज्तेमाई शादी सम्मेलन
www.daylifenews.in
जयपुर/सीकर। मंसूरी वेलफेयर संस्थान सीकर द्वारा इज्तेमाई शादी सम्मेलन 15 नवंबर 2026 को सीकर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में दस जोड़ो का निकाह सादगी से कराया इस सम्मेलन की खुसूसीयत ये थी कि सभी जोड़े एक से नज़र आए और इनमें से किसी ने भी सेहरा तक नहीं बांधा था। उम्मीद की जाती है कि इन्होंने घरों पर भी कोई गैर इस्लामी रस्म शादी के हवाले से नहीं की होगी। मंसूरी वेलफेयर संस्थान सीकर की तारीफ की गई। इन्होंने पूरा निज़ाम बहुत अच्छे से चलाया तथा पूरा कंट्रोल नज़र आया। यह बात अब्दुल लतीफ आरको, अध्यक्ष,प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत ने कही।
अब्दुल लतीफ आरको ने बताया कि तिलावत कुरआन के साथ शुरू हुआ ये सफर उलेमा की इमान अफरोज तकरीरों से आगे बढ़ा। यहां तक के जब ये इख्तेताम पज़ीर हुआ तब भी कोई अफरा तफरी नजर नहीं आई। अब एक अपील मेरी तमाम आयोजकों एवं इस निकाह सम्मेलन में शामिल हर एक से है कि इस सिलसिले को टूटने ना दें बिखरने ना दें।
आरको ने कहा कि संस्थान ने अपना काम बखूबी अंजाम दिया है अब असल जिम्मेदारी हमारी अपनी है कि हम इस सादगी से निकाह, शादी रस्मो से पाक हो इसके लिए हम खुद मैदान में उतरें और इस आवाज को घर घर पहुँचाने का काम करें।हमारी असल जीत तब है जब हम अपने घर से इस तरह की शादी करने में कामयाब हो जाएं।
अब्दुल लतीफ आरको ने कहा मेरा निवेदन रहेगा संस्थान से भी की वो समाज में हो रही शादी वालों के घर पहुंचे और इनको आमदा करें कि भाई इस खुशी के मौक़े पर अल्लाह को नाराज़ ना करें। अल्लाह आपका हामी हो मददगार हो। आपने मुझे इस कार्यक्रम में बुलाया और इस बेमिसाल इज्तेमाई शादी सम्मेलन का गवाह बनाया में इसके लिए में आपका और मंसूरी वेलफेयर संस्थान सीकर का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *