टोंक में 3 दिवसीय महोत्सव शानदार रहा, अनेक शख्सियत पहुंची

www.daylifenews.in
टोंक/जयपुर। टोंक में 3 दिवसीय महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व उप शासन सचिव एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (आईएनओ) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. पी. डी. पारीक एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुऐ। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. पी. डी. पारीक एवं पूर्व पार्षद जाकिर खान ने सरकार से मांग की है कि इस कार्यक्रम को प्रत्येक वर्ष सरकार द्वारा बनाया जाये। राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी से मिलेंगें, एवं ज्ञापन देंगें तथा मांग करेंगे कि सरकार द्वारा कलेक्टर द्वारा इस कार्यक्रम को बनाया जाये, जैसा राजस्थान के जिले बून्दी एवं जयपुर में बनाया जाता है। तथा टोंक के उद्योगपति, व्यापार मण्डल, नागरिकों, नौजवानों, युवाओं से भी हम यह मांग करते है कि इस कार्यक्रम को जोर व शोरों से बनाया जाये। जो लोग टोंक से बाहर जैसे मुम्बई, गुजरात, दिल्ली व अन्य राज्यों व विदेशों में अपना व्यापार करते है। वह लोग भी अपने टोंक जिले की तरक्की के लिए वहां के व्यापारियों का लाकर फैक्ट्री लगावें, उद्योग लगावे तथा अपना व्यापार करें जिससे टोंक जिले में युवाओं को रोजगार की प्राप्ति हो। अभी सभी जाति व धर्म के लोग टोंक जिले की तरक्की के लिए आगे बढ़े तथा इस कार्य को करें ताकि टोंक जिले में बेरोजगारी को खत्म किया जा सके। बड़े हॉस्पिटल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज व स्पोर्टस के लिए एकेडमी खोली जावे।
इस समारोह में पुस्तकों का उदघाटन हुआ तथा मुशायरा हुआ, चार भेत हुई और स्पोर्टस का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक प्रकार के खेलों का कॉम्पीटिशन हुआ। रियासत राजस्थान संघ में शामिल हुई। इस ऐतिहासिक यात्रा में नवाबी शासन के साथ साहित्य, स्थापत्य, भाषाओं और कला को भी संरक्षण मिला। राजस्थान पर्यटन विभाग भी टोंक की पहचान को राजपूत स्थापत्य और मुस्लिम वास्तुकला के मेल, पुरानी हवेलियों, मस्जिदों और साहित्यिक परंपरा से जोड़कर देखता है।
डॉ. जेबा जीनत संस्थान की हालत देखकर रोना आता है : फारसी की व्याख्याता डॉ. जेबा जीनत ने संस्थान से अपने जुड़ाव और पुरानी यादों को साझा करते हुए इसकी मौजूदा स्थिति पर गहरी पीड़ा जताई। उन्होंने कहा कि संस्थान के गेट से लेकर अंदर तक की बदहाल स्थिति देखकर दुख होता है। इसकी हालत देखकर रोना आता है। उनकी प्रतिक्रिया केवल भवन की दुर्दशा पर टिप्पणी नहीं, बल्कि उस शैक्षणिक और साहित्यिक वातावरण के कमजोर पड़ने की चिंता है, जिसने कभी देश-दुनिया के शोधार्थियों को टोंक की ओर आकर्षित किया था। किसी शोध संस्थान की पहचान केवल उसकी इमारत से नहीं, बल्कि वहां होने वाले अध्ययन, शोध, प्रकाशन और विद्वानों की सक्रियता से बनती है। ऐसे में संस्थान की वर्तमान स्थिति उसके मूल उद्देश्य पर ही सवाल खड़े करती है।
सैयद सादिक अली: पुस्तकों के जरिए इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की पहलः
शोध संस्थान के पूर्व निदेशक और लेखक सैयद सादिक अली ने संस्थान तथा टोंक की साहित्यिक विरासत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपनी पुस्तकों के माध्यम से टोंक के नवाबी इतिहास, साझा विरासत और शोध संस्थान की भूमिका को सामने रखा। उनके अनुसार, टोंक की पहचान को समझने के लिए यहां के ऐतिहासिक दस्तावेजों और साहित्यिक परंपराओं को जानना जरूरी है। इस अवसर पर उनकी दो पुस्तकों ‘नवाबी नगरी टोंक की दास्तान’, ‘साझी विरासत की शान’ और ‘टोंक का अरबी-फारसी शोध संस्थान’ का विमोचन हुआ। ये पुस्तकें शहर के इतिहास को दर्ज करने के साथ उस ज्ञान-संपदा की ओर भी ध्यान खींचती हैं, जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी शोध संस्थान पर है।
आफताब अली खां : संस्थान के सुधार के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास : अंजुमन खानदाने अमीरिया के संरक्षक आफताब अली खां ने संस्थान की स्थिति सुधारने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास जारी होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार के मंत्रियों सहित विभिन्न स्तरों पर बातचीत की जा रही है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि ख्वाब वे नहीं होते जो सोते समय देखे जाते हैं, बल्कि वे होते हैं जो सोने नहीं देते। उनका यह कथन संस्थान के पुनरुद्धार की जरूरत और इसके लिए निरंतर प्रयास की भावना को सामने रखता है। हालांकि, अब इन प्रयासों को ठोस सरकारी निर्णय, पर्याप्त संसाधन और अकादमिक गतिविधियों की बहाली में बदलने की जरूरत है।
पांच पुस्तकों का विमोचन, इतिहास लेखन को मिलेगा आधार :
सेमिनार में टोंक के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित पांच पुस्तकों का विमोचन किया गया। सैयद सादिक अली की दो पुस्तकों के अलावा लेखक कैसर खान की ‘रियासत-ए-टोंक के मुजाहिदीन और शहीदान-ए-आजादी’ तथा ‘फरहंग-ए-नौ आईन-ए-हिंदी’ का विमोचन हुआ। साहबजादा नईम खान की खानदाने अमीरिया के शिजरे पर आधारित पुस्तक भी पाठकों को समर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह का साहित्य टोंक के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और सांस्कृतिक परंपराओं को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में मददगार होगा।
लेखिका शगुफ्ता नसरीन ने टोंक की तहजीब और आपसी एकता को इसकी सबसे बड़ी विशेषता बताया। पार्षद अकबर खान ने कहा कि दूसरे शहरों में टोंक के लोगों को नवाब कहकर संबोधित किया जाता है, जो यहां की ऐतिहासिक पहचान से जुड़ा सम्मान है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के सैयद बरकात, बाकिर हुसैन, अनुपमा कौशल, व्याख्याता डॉ. फहीम खान, शायर एवं लेखक साबिर हसन रईस और करौली के जहीर खान ने भी विचार व्यक्त किए। मंच संचालन शायर डॉ. जिया टोंकी ने किया। कुरआन की तिलावत और नाते पाक से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राजस्थान उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हुसैन रजा, वक्फ कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सलीमुद्दीन खान, सैयद माकुल नदीम, जुनेद असलम, अनवर अली बबली, तारिक हुसैन, जयपुर के पूर्व पार्षद जाकिर खान, मुमताज राही, सरताज अहमद, हीना कौसर और आबिद शाह सहित कई लोग मौजूद रहे।
30 साल से उपेक्षा, हाईकोर्ट में जनहित याचिका : शोध संस्थान की मौजूदा स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां वर्तमान में एक भी अकादमिक पद नहीं है। करीब 30 साल से संस्थान की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने के चलते प्रोग्रेसिव वेलफेयर सोसायटी के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अयूब खान और एडवोकेट सरताज अहमद ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इस पर इसी माह सुनवाई प्रस्तावित है। यह मामला केवल एक संस्थान के भवन या प्रशासनिक व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक पांडुलिपियों, दुर्लभ पुस्तकों और शोध की संभावनाओं से जुड़ी राष्ट्रीय धरोहर के संरक्षण का भी है।
टोंक की नामवर कैलीग्राफिस्ट अफशा खान ने रियासत की स्थापना के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक स्थलों, कला और संस्कृति पर आधारित कोलाज तैयार किया। आफताब अली खां सहित प्रबुद्धजनों ने इसकी सराहना की। यह प्रस्तुति भी टोंक की उस कलात्मक और सांस्कृतिक पहचान को सामने लाने का माध्यम बनी, जिसे संरक्षित करने की जरूरत
सेमिनार में बार-बार उठी।
लेखक एम. असलम बताते हैं कि इस विरासत का सबसे महत्वपूर्ण संस्थागत प्रमाण अरबी-फारसी शोध संस्थान है। यहां रियासतकालीन सईदिया लाइब्रेरी से 3064 पांडुलिपियां और 133 दुर्लभ पुस्तकें स्थानांतरित कर संग्रह की शुरुआत की गई थी। संस्थान में अरबी, फारसी, उर्दू, संस्कृत और हिंदी से जुड़ी पांडुलिपियों के साथ मुंशीखाना-ए-हुजूरी के ऐतिहासिक दस्तावेज भी संरक्षित हैं। यह सामग्री केवल भाषाई या धार्मिक साहित्य तक सीमित नहीं, बल्कि राजस्थान और विशेष रूप से टोंक के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास को समझने का भी महत्वपूर्ण स्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *