जिला स्तरीय बोर्ड सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

विजेताओं को मिलेगा राज्य स्तर पर अवसर
www.daylifenews.in
भीलवाड़ा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापूनगर, भीलवाड़ा में किया गया।
संस्था प्रधान सुनीता नानकानी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लॉकों से चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता एकल गान, चित्रकला, निबंध लेखन, आशु भाषण एवं क्विज विधाओं में आयोजित की गई।
परिणाम इस प्रकार रहे :

  1. एकल गान – प्रथम – मुस्कान बरेठ, द्वितीय – भाग्य श्री, तृतीय – विष्णु शर्मा
  2. चित्रकला – प्रथम – शिफा खान, द्वितीय – जान्हवी जंगम, तृतीय – अनुष्का
  3. निबंध लेखन – प्रथम – रीना धाकड़, द्वितीय – नारायण रैगर, तृतीय – रीना शर्मा
  4. आशु भाषण – प्रथम – कंचन शर्मा, द्वितीय – कोमल माली, तृतीय – कोमल कंवर
  5. क्विज – प्रथम – परमेश्वर कुमावत, द्वितीय – सुगना तेली तृतीय – चरण सिंह
    सभी विजेता विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ये विजेता विद्यार्थी आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    निर्णायक मण्डल में राजेन्द्र शर्मा, मंगलेश्वर शर्मा, मुकेश माली, विजयलक्ष्मी वर्मा, संजीव जोशी, दामिनी राज, रेणु शर्मा, जितेन्द्र सोनी एवं शीला राठौड़ रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्नेहलता सनाढ्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *