बिमटेक और निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के बीच साझेदारी

www.daylifenews.in
ग्रेटर नोएडा। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक), ग्रेटर नोएडा ने निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस (एनबीएचआई) के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत जॉइंट सर्टिफिकेशन प्रोग्राम (जेसीपी 3.0) शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य बिमटेक के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट – इंश्योरेंस बिजनेस मैनेजमेंट (पीजीडीएम-आईबीएम) प्रोग्राम के स्टूडेंट्स को इंश्योरेंस इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार तैयार करना और उनकी प्रोफेशनल स्किल्स को बेहतर बनाना है। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड-टैलेंट एकेडमी ईश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि पीजीडीएम-आईबीएम के स्टूडेंट्स भविष्य में इंश्योरेंस कंपनियों और कस्टमर्स के साथ काम करते हुए आम लोगों तक हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी जानकारी पहुंचाने और उनमें जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। बिमटेक की डायरेक्टर डॉ. प्रबीना राजीब ने कहा कि मैनेजमेंट एजुकेशन को मजबूत बनाने और स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के अनुसार तैयार करने में इंडस्ट्री पार्टनरशिप की अहम भूमिका है। यह पहल बिमटेक के उस प्रयास का हिस्सा है, जिसके तहत एकेडमिक प्रोग्राम्स में इंडस्ट्री नॉलेज, प्रैक्टिकल लर्निंग और प्रोफेशनल डेवलपमेंट को शामिल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *