निजाम भाई (बीडीवाले) को पीसीसी मेंबर बनाया जाए : ज़ाकिर खान

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में निजाम भाई (बीडीवाले) को पीसीसी सचिव बनाने की मांग पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान ने की है। ज़ाकिर खान ने बताया कि निजाम भाई और निजाम भाई के परिवार के लोगों ने पीढ़ी दर पीढ़ी कांग्रेस के अंदर काम कर रहे हैं। अभी भी नगर निगम की चुनाव या विधानसभा के चुनाव या एमपी के चुनाव होते हैं, इनका परिवार पूरा योगदान और पूरे लगन से कांग्रेस पार्टी के लिए काम करता है और सहयोग करता है। उन्होंने कहा मैं राहुल गांधी से मांग करता हूँ कि इनको राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंदर सचिव पद पर नियुक्त किया जाए। माननीय अशोक गहलोत जी, सचिन पायलट जी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा से मैं मांग करता हूँ इनको कांग्रेस पार्टी के अंदर पीसीसी में सचिव बनाया जाए।
तीन पीढ़ी से इनका परिवार कांग्रेस पार्टी के लिए काम करता है। और अभी भी पार्षद का चुनाव जीते हुए हैं। और पूरा योगदान करते हैं। नगर टोंक जिले के नगर इंडस्ट्री के एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिनका बीड़ी का कारखाना चलता है और हजारों परिवार इनसे जुड़े हुए हैं। गरीबों के लिए बहुत काम करते हैं, योगदान देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *