
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। दोसा जिले में सांप्रदायिक सौहार्द और कौमी एकता के प्रतीक लालसोट रोड स्थित दरगाह हजरत शाह जमाल बाबा का 198 वां सालाना उर्स 25 से 28 नवंबर 2026 तक अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
बुजुर्गानेदीन के खिदमतगार हाजी मोहम्मद मेहराज हाशमी ने बताया कि उर्स को लेकर दरगाह परिसर और आसपास में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दरगाह की रंगाई-पुताई, रौनक, साफ-सफाई सहित जायरीनों के भोजन, ठहरने, बिजली और पानी की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उर्स में आने वाले जायरीनों के लिए कमेटी की ओर से चारों दिन लंगर की व्यवस्था की जाएगी।
उर्स की तैयारियों को लेकर दरगाह कमेटी के पदाधिकारी और खादिम दिन-रात जुटे
उर्स की तैयारियों को लेकर दरगाह कमेटी के पदाधिकारी और खादिम दिन-रात जुटे हुए हैं। कमेटी सदर शमीम अहमद, सचिव मोहम्मद सादिक, कैशियर जाकिर हुसैन सहित नवाब खान, मेराजुद्दीन, नसरु खान, एहसान अहमद, हाजी अनीस अहमद, मुंशी खान और इनायत खान, दरगाह सज्जादा नशीन सूफी सलाउद्दीन शाह व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में जुटे हैं।
दरगाह परिसर में खिलौनों और फूलों की दुकानें भी लगनी शुरू हो गई हैं
वहीं, उर्स-दरगाह से जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दरगाह का उर्स आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल है। उर्स के दौरान सभी समाजों के लोग दरगाह पर अकीदत के साथ पेश होकर अमन-चैन और खुशहाली की मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं की ओर से दरगाह में सवामणी भी की जाती है।