वारी एनर्जीज़ का किवा पीवीईएल के स्कोरकार्ड में दबदबा बरकरार

www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण (ट्रांज़िशन) कंपनी, वारी एनर्जीज़ लिमिटेड को किवा पीवीईएल के पीवी मॉड्यूल रिलायबिलिटी स्कोरकार्ड की सभी आठ परीक्षण (टेस्ट) श्रेणियों में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता (टॉप परफॉर्मर) घोषित किया गया। यह सूची नवंबर 2026 जारी हुई, जो मई 2026 में जारी किए गए स्कोरकार्ड के बाद इस साल का दूसरा संस्करण है। वारी, वैश्विक स्तर पर, उन सात विनिर्माताओं में से एक है, जिनके कम से कम एक मॉडल को हर परीक्षण श्रेणी में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में शामिल किया गया है।
वारी एनर्जीज़ लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यकारी, जिग्नेश राठौड़ ने कहा, “किवा पीवीईएल के परीक्षण कार्यक्रम की सभी आठ श्रेणियों में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता का दर्जा हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। यह तब और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, जब हम देखते हैं कि यह साल उद्योग के लिए सबसे कठिन परीक्षण वर्षों में से एक रहा है। यह उपलब्धि हमारे मॉड्यूल में शामिल बेहतरीन इंजीनियरिंग, गुणवत्ता और विश्वसनीयता को रेखांकित करती है।” वारी भारत और अमेरिका में स्थित अपनी विनिर्माण इकाइयों के ज़रिए भारत सहित 25 से अधिक देशों में ग्राहकों को मॉड्यूल की आपूर्ति करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *