रेनो इंडिया ने नए स्टोर खोलकर ‘न्यू’आर’ रिटेल नेटवर्क का किया विस्तार

www.daylifenews.in
चंडीगढ़। रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेनो इंडिया ने चंडीगढ़ और पंचकूला में अपने पहले दो ‘न्यू’आर’ स्टोर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कंपनी ने पंजाब और हरियाणा में अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। चंडीगढ़ ट्राइसिटी में पहले ‘न्यू’आर’ स्टोर खुलने के साथ ही रेनो इंडिया देशभर में अपने नए रिटेल फॉर्मेट का तेजी से विस्तार कर रही है। हाल ही में हैदराबाद में भी कंपनी ने एक ‘न्यू’आर’ स्टोर का उद्घाटन किया था। रेनो ग्रुप इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टेफेन डेब्लेज ने कहा, भारत रेनो ग्रुप के लिए दीर्घकालिक प्रतिबद्धता वाला बाजार है और हमारी ‘फ्यूचररेडी’ रणनीति में भारत को वैश्विक विकास योजना के केंद्र में रखा गया है। हालांकि, महत्वाकांक्षाओं को जमीन पर उतारना भी उतना ही जरूरी है। चंडीगढ़ और पंचकूला में नए ‘न्यू’आर’ स्टोर का उद्घाटन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सफलता के लिए मजबूत और उद्यमशील साझेदारों की अहम भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *