मोहम्मद फ़रमान पठान
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कुछ लोग अपने जन्मदिन पर दिखावा करने के लिए मॉर्डन बनकर दिखावा करते हैं और बोलेरों पर केक काटकर अनावश्यक खर्च करते हैं।
इसके विपरीत कुछ लोग सादगी से अपना जन्मदिन मनाते हैं ये विद्यालय में जाकर अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के उपहार देकर अपना जन्मदिन मनाते हैं या फिर अस्पताल में मरीजों को फ़ल वितरण कर अपना जन्मदिन मनाते हैं।
हम बात कर रहे हैं सादगी से अपना जन्मदिन मनाने वाले परिश्रमी, ईमानदार, दयालु, मधुर आवाज के धनी दिलदार खूबसूरत निगम को लाभ पहुचाने वाले कर्मचारियों का ख्याल रखने वाले उपभोक्ताओं को राहत पहुचाने वाले दीपक मिश्रा की, इनका जन्मदिन 2 फरवरी को आता हैं।
मिश्रा का दिल आसमान से बड़ा और समुंदर से भी गहरा है। इस दिन सुबह उठते ही अपने माता पिता की दुआ लेते हैं, मन्दिरो में जाकर अपने भगवान का शुक्रिया अदा करते है। इसके बाद में गायों को रंजका, कबूतरों को ज्वार, प्यासों के लिए पानी का इंतेजाम करती हैं और ये पुण्य का कार्यक्रम शाम तक चलता हैं।
मिश्रा ने बताया कि मेरे जन्मदिन पर सोशल मीडिया और व्यक्तिगत बधाई देने वाले सभी साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद और मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि वर्तमान में लोग दिखावे के चक्कर मे हजारों रुपए खर्च करके जन्मदिन के उपलक्ष में बियर पार्टी और बोलेरो के ऊपर केक काटने की प्रथा समाज में बढ़ती जा रही है। इससे युवाओं के ऊपर बुरा असर पड़ता जा रहा है। यदि आपको जन्मदिन ही मनाना है तो अच्छा नेक कार्य करके या किसी जरूरतमंद की मदद करके अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करें। उससे समाज मे अच्छाई का संदेश जाता है और दिल को भी सुकून मिलता है।