
ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
शाहपुरा में ब्लॉक कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
विधायक मनीष यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा की गई कार्रवाई का विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में कड़ा विरोध जताया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहपुरा मंडी तिराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार व ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया। ओर केन्द्र सरकार पर ईडी का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाए।
विधायक मनीष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर जनप्रतिनिधियों को डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर इसका पुरजोर विरोध करती रहेगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
नाथू लाल सैनी अध्यक्ष ब्लॉक (बी) कांग्रेस कमेटी शाहपुरा* व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।
विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने मंडी तिराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक मनीष यादव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी, मुकेश देव गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका बद्री प्रसाद सैनी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका प्रेम देवी जाट, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र चौधरी, जिला महासचिव कांग्रेस जितेंद्र शर्मा, अमरसर सरपंच रवि सैनी,रामेश्वर गोरेठा, मुकेश खुडानिया, पार्षद असलम कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि रामस्वरूप पूनिया, पार्षद घनश्याम सैनी, विक्रम धोलीवाल,रवि मीणा,इमरान खान, विशाल पलसानिया, मालीराम सैनी, निहाल पलसानिया पप्पू सैनी,दीपक मालाकार, मनीष मालाकार,देवाराम बुनकर, पुरण बुनकर,महेश पालम, मनजीत खटाना, लोकेश सामोता, कैलाश गुर्जर,मुकेश खोसया आदि उपस्थित थे।