
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भाजपा मंडल मनोहरपुर में महिपाल सिंह गुर्जर को वन एवं पर्यावरण अभियान का सह संयोजक नियुक्त किया गया। गुर्जर ने प्रदेश संयोजक अशोक परनामी, सांसद राव राजेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी समेत सभी पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।