
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जिला कलेक्टर जयपुर के सभागार में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक मनीष यादव ने नगरपरिषद शाहपुरा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक का आयोजन शाहपुरा में स्वीकृत FSTP (फीकल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) को लेकर किया गया। विधायक यादव ने बताया कि इस योजना की स्वीकृति के समय शाहपुरा नगरपालिका थी, लेकिन अब इसे नगरपरिषद का दर्जा मिल चुका है, जिसमें कई ग्राम पंचायतों का विलय हो चुका है।
वर्तमान में नगर परिषद शाहपुरा की जनसंख्या लगभग 1.25 लाख तक पहुँच गई है। ऐसे में FSTP प्लांट इस क्षेत्र के लिए उपयुक्त नहीं है। विधायक यादव ने कहा कि अब आवश्यकता सीवरेज लाइन एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की है। इसलिए FSTP प्रोजेक्ट को निरस्त कर इसके स्थान पर STP/सीवरेज लाइन का नया प्रपोजल तैयार कर अग्रिम कार्यवाही की जानी चाहिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता RUIDP, PWD, PHED, JDA, अधिशासी अधिकारी नगरपरिषद शाहपुरा तथा टाउन प्लानर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।