
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। आँधी में संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेसी नेता नदीम खान पठान द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रपट पर माल्यार्पण कर वंदे मातरम् राष्ट्र गीत के साथ किया गया।
अपने मुख्य वक्तव्य में पठान ने डॉ. अंबेडकर के जीवन – चरित्र, उनके संघर्ष, मानवाधिकारों के लिए उनके प्रयास तथा संविधान निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और संरक्षण प्रदान करता है।
पठान ने उपस्तिथ लोगो से आह्वान किया कि संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा रखें, उसके आदर्शों का पालन करें और राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहें। विचार-संगोष्ठी के दौरान पठान ने संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं नीति निर्देशक तत्वों पर विस्तृत प्रकाश डाला। पठान ने भारतीय संविधान को देश की आत्मा और स्वाभिमान बताया। कार्यक्रम सौहार्द, संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम की भावना से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।