
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। अचरोल स्थित महात्मा ज्योति राव फूले विश्वविद्यालय के खेल परिसर में पांच दिवसीय वेस्ट जोन ओलंपिक स्पर्धा टेबल टेनिस (पुरुष) टूर्नामेंट का सोमवार को ध्वजारोहण और मार्च-पास्ट के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में सांसद राजेंद्र गहलोत मुख्य अतिथि रहे, जबकि खेल सचिव आईएएस नीरज के पवन विशिष्ट अतिथि थे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने की।
उद्घाटन के बाद पहले दिन खेले गए रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के 100 से अधिक विश्वविद्यालयों के करीब 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर अतिथियों ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर एस के मनराल के आभार व्यक्त किया।