




लता अग्रवाल
www.daylifenews.in
चित्तौड़गढ़। जिला अस्पताल, चित्तौडगढ़ में सुरक्षित प्रसव, स्वस्थ नारी विषयक संगोष्ठी का आयोजन चिकित्सालय में किया गया। संगोष्ठी में चित्तौडगढ़ जिले की विभिन्न सामाजिक महिला सगंठन, चिकित्सालय स्टाफ नें भाग लिया।
प्रमुख चिकित्साधिकारी डा. दिनेश वैष्णव द्वारा समस्त महिला संगठन भाजपा नगर अध्यक्ष चित्तौडगढ़/बैगु, अखिल भारतीय मारवाड़ी मंडल, राष्ट्रीय सेविका समिति, महिला पतंजलि योग समिति, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन, आर्ट ऑफ लिविंग, विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहीनी, गायत्री परिवार, इनर व्हील क्लब, महावीर इन्टरनेशनल, जितो, अरबन कॉपरेटीव बैंक चित्तौडगढ़, बाल कल्याण समिति आदि का स्वागत किया गया एवं चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई एवं चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिये महिला संगठनो से सुझाव लिये गये।
संगोष्ठी का संचालन महिला एवं प्रसुति विभागाध्यक्ष डा प्रवीण शर्मा द्वारा किया गया विभागाध्यक्ष द्वारा स्त्री प्रसुती विभाग में उपलब्ध समस्त सुविधाओं व सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए सामाजिक स्तर पर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने एवं भांतियों को दुर करनें पर विचार प्रकट किये गये।

श्रीमति विमला सेठीया, श्रीमति लता अग्रवाल, डॉ सुशीला लढ्ढा एवं श्रीमति वन्दना वजीरानी राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा विचार रखा गया कि महिलाओं को सुरक्षित प्रसव व महिला स्वास्थ्य शिक्षा के विषय में महिला संगठन द्वारा समुह बनाकर स्वयं सहायता समुह के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में जाकर महिलाओं को जागरूक किया जाये। श्रीमति पार्वती शर्मा, श्रीमति माया सिंह, श्रीमति दीपिका छीपा व समस्त गायत्री परिवार के सदस्यो द्वारा हर माह गर्भ संस्कार एवं पोषण सबंधि जानकारी के बारे में जानकारी दी गई।
श्रीमति सुनिता सिसोदिया इनर व्हील एवं जीतो ने भी स्वस्थ्य नारी व स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये। श्रीमति सरस्वती शर्मा पंतजली योग समिति ने महिला स्वास्थ्य एवं योग के बारे में अपने विचार संगोष्ठी में प्रस्तुत किये। प्रियंका पालीवाल अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा बाल कल्याण में कानुनी कार्यवाही व संरक्षण व दत्तक ग्रहण हेतु पुर्ण जानकारी दी गई।
श्रीमति कुन्तल तौषनीवाल अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं स्टाफ के कार्यों की सराहना की गई साथ ही श्रीमति लता शर्मा एवं श्रीमति माया व्यास अरबन कॉ. बैंक ने महिला स्वास्थ्य के बारे में अपने सुझाव प्रकट किये। श्रीमति निरू अहिर पूर्व नगर पालिका चेयरमेन द्वारा सुरक्षित प्रसव के बारे में अपने विचार रखे गये। डॉ दिप्ती, डॉ प्रियंका, डॉ निर्मला, डॉ खुशी ने सुरक्षित प्रसव एवं स्वस्थ नारी के बारे में तथा एनीमिया से ग्रसित महिलाओं के लिए एफसीएम इन्जेक्शन एवं सवाईकल कैंसर स्क्रीनिंग हेतु वीआईए टेस्ट की जानकारी दी गई।
उक्त संगोष्ठी में विदुशु विलु, इन्द्रा सुखवाल, अर्चना मोदानी, सरस्वती शर्मा, सरोज नाहर, सीमा मेहता, कृष्णा समदानी, दिपीका छिपा, नीता मराठा, मेहक जेनानी, किरण जादव, हर्षिता प्रजापत, हर्षिता हासिजा, डॉ रेनु सोमानी, उमा न्याति, विनीता जैन, प्रमिला बोहरा, अंगूरबाला जैन, अंजली भारद्वाज, पूजा बृजवासी, रितु पोखरना, संगिता पलाड़, रितु बृजवासी चिकित्सालय स्टाफ, प्रसव कक्ष एवं लेबर रूम स्टाफ ने भाग लिया एवं अपने सुझाव दिए।