
www.daylifenews.in
जयपुर। होटल एसोसिएशन ऑफ़ जयपुर की डायरेक्टरी का विमोचन उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस डायरेक्टरी में जयपुर एवं राजस्थान पर्यटन सेक्टर की महत्वपूर्ण उपयोगी जानकारीयौ का समावेश है। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों एवं होटल व्यवसाइयों के लिए मॉन्यूमेंट्स, रेलवे, बस एवं एयरलाइन ट्रांसपोर्टेशन के अलावा विभिन्न अन्य महत्वपूर्ण जानकारी का समावेश किया गया है।
डायरेक्टरी में राजस्थान में आयोजित होने वाले टूरिज्म फेस्टिवल एवं प्रदेश के टूरिज्म के लिहाज से महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों की जानकारी के अलावा विभिन्न अन्य विभागों की जानकारी का समावेश भी किया गया है।
इस अवसर पर होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर संरक्षक हुसैन खान, अध्यक्ष दिलीप तिवारी, सचिव विपुल मैंनी, उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, सहसचिव दीपक गुप्ता, प्रवक्ता तारीक सलीम, कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण अवतार, महेंद्र सोनी एवं शौकत खान के अलावा अनेक होटल व्यवसायइ उपस्थित रहे l