सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा तैयारी टिप्स पुस्तिका का निःशुल्क वितरण

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
ढोढसर। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ढोढसर में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों हेतु सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा की तैयारी संबंधी टिप्स पुस्तिका का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के निर्देशन में समाजसेवी सुनील जैन द्वारा किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार अंकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, उन्हें अब परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों ने अब तक जो भी तैयारी की है, उसी पर विश्वास रखते हुए पूरे मनोयोग से परीक्षा में शामिल हों। अंतिम समय में घबराने के बजाय आत्मविश्वास बनाए रखें।
उन्होंने परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि प्रश्नपत्र में पहले उन प्रश्नों को हल करें जो सरल प्रतीत हों, उसके बाद कठिन प्रश्नों का समाधान करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और परीक्षा बेहतर ढंग से पूरी हो सकेगी।
इस अवसर पर सुरभि स्मारिका के संपादक दिनेश शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *