श्याम स्टील ने हरमनप्रीत कौर को बनाया ब्रांड एंबेसडर

www.daylifenews.in
देश की प्रमुख प्राइमरी TMT बार निर्माता कंपनियों में से एक, श्याम स्टील ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। यह एसोसिएशन जो खेल जगत की भारत की सबसे सम्मानित महिला लीडर्स में से एक के साथ जुड़कर श्याम स्टील के प्रोग्रेसिव आउटलुक को और मजबूत करता है।
इस पार्टनरशिप के जरिए श्याम स्टील यह दर्शाता है कि आज के दौर में स्ट्रेंथ केवल इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें माइंडसेट, इनक्लूजन और शेयर्ड रिस्पॉन्सिबिलिटी भी शामिल है। अपने कोर फिलॉसफी “मकसद तो है इंडिया को बनाना हमेशा के लिए स्ट्रॉन्ग” के मार्गदर्शन में, ब्रांड अपने नैरेटिव को लगातार आगे बढ़ा रहा है, जहाँ होम-बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन से जुड़े अहम फैसलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को स्वीकार किया जा रहा है।
इस एसोसिएशन पर टिप्पणी करते हुए, श्याम स्टील के डायरेक्टर श्री ललित बेरीवाला ने कहा, “यह पार्टनरशिप डिसिप्लिन, डिटरमिनेशन और रिलायबिलिटी जैसे साझा मूल्यों को दर्शाती है—जो श्याम स्टील और हरमनप्रीत कौर दोनों को परिभाषित करते हैं। एक ब्रांड के तौर पर हम हमेशा परपज़ के साथ स्ट्रेंथ में विश्वास करते आए हैं, और हरमनप्रीत की ऑन और ऑफ द फील्ड लीडरशिप इस फिलॉसफी को पूरी तरह दर्शाती है।”
कंस्ट्रक्शन से जुड़े फैसलों में महिलाओं के बढ़ते प्रभाव पर बात करते हुए, श्याम स्टील की डायरेक्टर श्रीमती मेघा बेरीवाला गुप्ता ने कहा, “आज महिलाएं केवल पार्टिसिपेंट नहीं, बल्कि होम-बिल्डिंग और अपने परिवार के फ्यूचर को सिक्योर करने में की डिसीजन-मेकर्स बन चुकी हैं। हरमनप्रीत कौर के साथ हमारी यह एसोसिएशन, खासकर अपना घर प्लेटफॉर्म से उनका जुड़ाव, इस बदलाव को सेलिब्रेट करता है। वह कॉन्फिडेंस, लीडरशिप और ट्रस्ट का प्रतीक हैं—जो मॉडर्न इंडियन वुमन के साथ गहराई से जुड़ता है और एक स्ट्रॉन्ग, ज्यादा इनक्लूसिव इंडिया बनाने की श्याम स्टील की विज़न से पूरी तरह मेल खाता है।”
इस कोलैबोरेशन पर बात करते हुए हरमनप्रीत कौर ने कहा, “श्याम स्टील और उनके अपना घर इनिशिएटिव—‘नींव से प्रवेश तक’—से जुड़कर मुझे गर्व महसूस हो रहा है। यह होम-बिल्डिंग की सभी ज़रूरतों के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है, जो परिवारों को अपने घर बनाते समय इंफॉर्म्ड और रिस्पॉन्सिबल डिसीजन लेने में सपोर्ट करता है। परपज़ और रिस्पॉन्सिबिलिटी के साथ स्ट्रॉन्ग इंडिया बनाने की ब्रांड की सोच मेरे एक स्पोर्ट्सपर्सन और लीडर के तौर पर जर्नी से गहराई से जुड़ती है।”
यह स्ट्रैटेजिक एसोसिएशन केपीआरडी एडवरटाइजिंग के डायरेक्टर यश दागा के सपोर्ट से संभव हो पाई है। उनके इंटीग्रेटेड ब्रांड पार्टनरशिप अप्रोच ने क्रेडिबिलिटी, लीडरशिप और लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएशन के साझा लक्ष्यों के साथ दो स्ट्रॉन्ग, परपज़-ड्रिवन एंटिटीज़ को एक साथ लाने में अहम भूमिका निभाई।
श्याम स्टील की मजबूत मौजूदगी बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, नॉर्थ इंडिया, नॉर्थ ईस्ट और साउथ इंडिया में है, साथ ही आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इसके ऑपरेशंस का विस्तार हो रहा है। एक नेशनली एडमायर्ड महिला स्पोर्ट्स लीडर की नियुक्ति ब्रांड के रीजनल और डाइवर्स ऑडियंस के साथ कनेक्शन को और मजबूत करती है।
इस घोषणा के साथ, श्याम स्टील अपनी ब्रांड आइडेंटिटी को और सशक्त बनाता है, ऐसे वॉयसेज़ के साथ जुड़कर जो क्रेडिबिलिटी, परपज़ और इनक्लूसिव स्ट्रेंथ का प्रतिनिधित्व करते हैं—और भारत को आज और आने वाली पीढ़ियों के लिए और स्ट्रॉन्ग बनाने के अपने मिशन पर कायम रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *