


www.daylifenews.in
जयपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम जयपुर मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष में मार्च के समापन के लिए अधिकारियों एवं अभिकर्ताओं के लिए चालू वित्तीय वर्ष की अंतिम मीटिंग बनीपार्क स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। मीटिंग में काफी संख्या में अभिकर्ताओं को एलआईसी स्कीम्स, अभिकर्ता कारोबार को कैसे बढ़ाये एवं ग्राहक तक इंश्योरेंस के बारे में सकारात्मक जानकारी कैसे पहुचाये जिससे कारोबार में वृद्धि हो सके। यह जानकारी एलआईसी के विशेषज्ञों एवं विभिन्न मंडल अधिकारियों ने दी।



मीटिंग में एलआईसी के वक्ता एवं अधिकारीयों ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। इस अवसर भारतीय जीवन बीमा निगम जयपुर मंडल प्रथम के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक संजय कुमार, शाखा पंचम के शाखा प्रबंधक धर्मेन्द्र सक्सेना, विकास अधिकारी राजेश कुमार, विवेक शर्मा, मोहन सिंह महोलिया, ओम सिंह, लोकेश कुमार, पंकज बत्रा, संजय दुलारिया, नरेंद्र कुमार माली एवं शाखा के प्रिय समस्त अभिकर्ताओं ने भाग लिया एवं मीटिंग को सफल बनाया।