
तकनीकी परीक्षण एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार की जाएगी कार्रवाई
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। विधायक मनीष यादव ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से शाहपुरा (जयपुर) विधानसभा क्षेत्र के फाँफिया नाले में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव, व्यर्थ बहावाव एवं गंदे पानी की गंभीर समस्या को लेकर सवाल किया।
विधायक ने सदन को अवगत कराया कि बरसात के दिनों में नाले में जल भराव से बाढ़ के हालात उत्पन्न हो जाते है तथा पानी व्यर्थ बहता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक ने कहा कि इस समस्या के कारण न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ जाते हैं।
विधायक मनीष यादव ने कहा कि फाँफिया नाले के पानी का संचयन करने के लिए ऐनिकट एवं सौंदर्यीकरण करवाया जाये , ताकि वर्षा जल का संरक्षण हो सके और संपूर्ण नगर परिषद क्षेत्र में भू-जल स्तर में वृद्धि हो, साथ ही भविष्य में जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
इस पर सरकार की और से जवाब दिया गया कि तकनीकी परीक्षण एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।