
विद्युत कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर
www.daylifenews.in
मनोहरपुर जयपुर। सीनियर टेक्नोक्रेट और पूर्व प्रबंध निदेशक जयपुर डिस्कॉम नवीन अरोड़ा को ऊर्जा विभाग में ऊर्जा सलाहकार के पद पर नियुक्त होने पर ऑल राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी एंप्लाइज यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने खुशी जाहिर की है।
यूनियन के संरक्षक आर के मीना अध्यक्ष दिनेश कुमावत, महामंत्री मोहम्मद यूसुफ क़ुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी मेहराज हाशमी, संगठन मंत्री चक्रवती शर्मा, महेश किराड़, रमजान खान सत्यनारायण शर्मा अब्दुल अज़ीज़ लोहानी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि नवीन अरोड़ा का पूर्व का ऊर्जा विभाग में बहुत अच्छा अनुभव है इसी के मध्य नजर सरकार ने उनको यह अहम जिम्मेदारी दी गई है।