
www.daylifenews.in
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन ने बाबू अंसारी को राजस्थान का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह (अलवर) द्वारा की गई। डॉ. सिंह ने कहा कि अंसारी का सामाजिक कार्यों और पत्रकारिता में अनुभव संगठन के लिए लाभकारी रहेगा। नव नियुक्त मीडिया प्रभारी बाबू अंसारी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।