
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की ओर से मनीष सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जोड़ला हरमाड़ा, गायत्री नगर, जयपुर में सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु निशुल्क टिप्स पुस्तिका वितरण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा के निर्देशन में किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर महावीर सिंह निठारवाल रहे। इस अवसर पर मेरा अधिकार संस्था के मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज मंगावा एवं इंचार्ज मंजू शर्मा को संस्था की ओर से दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि महावीर सिंह निठारवाल ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान का मिशन है कि विशेष रूप से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम इस उपयोगी पुस्तिका के माध्यम से और अधिक श्रेष्ठ बनाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा