गंभीर बीमारी की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस :
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत में गंभीर, गैर-संक्रामक बीमारियों के लिहाज़ से काफी बढ़ोतरी हो रही है। देश भर लगभग 63% मौत कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक और मधुमेह जैसी बीमारियों से होती हैं। इन बीमारियों के इलाज का खर्च अक्सर बहुत अधिक होता है। ऑपरेशन में कई लाख रुपये खर्च हो सकते हैं, तो कीमोथेरेपी या अंग प्रत्यारोपण जैसे लंबे समय तक चलने वाले इलाज के लिए और भी अधिक राशि की ज़रूरत होती है।
कैंसर, दिल का दौरा, स्ट्रोक और मल्टीपल स्कलेरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों की बढ़ती घटनाओं से न केवल स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां पैदा हुई हैं, बल्कि परिवारों के लिए उल्लेखनीय वित्तीय दबाव भी बना है। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, इन चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए, क्रिटिकल इलनेस बीमा पेश करती है, जिससे इलाज, रिकवरी और संबंधित खर्चों के लिए वित्तीय सहायता मिलती है। उचित सुरक्षा के साथ योजना बनाकर, परिवार मुश्किल समय का सामना ज़्यादा आत्मविश्वास और मन की शांति के साथ कर सकते हैं। एसबीआई जनरल की क्रिटिकल इलनेस पॉलिसी गंभीर बीमारियों के लिए व्यापक कवरेज प्रदान करती है, जिससे महंगे इलाज और संबंधित खर्च के लिहाज़ से वित्तीय सुरक्षा मिलती है। यह किफायती है, साथ ही यह विस्तृत कवरेज और कम लागत वाले प्रीमियम के बीच संतुलन बनाती है, जबकि कैशलेस और प्रतिपूर्ति (रीइम्बर्समेंट) विकल्पों के साथ आसान दावा प्रक्रिया समय पर फंड तक पहुंच सुनिश्चित करता है और इलाज के दौरान तनाव कम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *