
www.daylifenews.in
गुरूग्राम। एअर इंडिया ग्रुप आउटबाउंड ट्रैवल मार्ट (ओटीएम) 2026 में एअर इंडिया के नए शामिल किए गए बोइंग 787-9 विमान में सीट प्रोडक्ट और एअर इंडिया एक्सप्रेस के इन-फ्लाइट डाइनिंग ब्रांड, गॉरमेयर का प्रदर्शन करने जा रहा है। ओटीएम का आयोजन 5 फरवरी से 7 फरवरी 2026 तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन में किया जाएगा।
मनीष पुरी, हैड ऑफ ग्लोबल सेल्स, एअर इंडिया ग्रुप ने कहा, ‘‘ओटीएम 2026 एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के लिए महत्वपूर्ण मंच है, जो दुनिया भर से आए 50,000 से अधिक आगंतुकों के साथ जुड़ने का मौका देता है। एअर इंडिया बदलाव की ओर अग्रसर है तथा हमारे ट्रेड पार्टनर्स के साथ मिलकर हम विकास, इनोवेशन एवं सहज कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए भारत एवं दुनिया भर में यात्रा के भविष्य को आकार दे रहे हैं।’’ ओटीएम 2026 में पेश किया गया बोइंग 787-9 का नया केबिन जल्द ही हमारे पूरे बोइंग 787 फ्लीट का स्टैण्डर्ड बन जाएगा। एअर इंडिया एक्सप्रेस के फ्लीट में 100 से अधिक विमान शामिल हैं।
यह प्रदर्शनी एअर इंडिया के नए अनुभव के विशेष अवयवों का प्रदर्शन करेगी, जहां नए बोइंग 787-9 विमान में बेहतर बिज़नेस क्लास और प्रीमियम इकोनॉमी सीटों का डिस्प्ले दर्शकों को लुभाएगा। एअर इंडिया-एयरबस ए350 वाइडबॉडी विमान और नैरोबॉडी विमान में भी नया अनुभव लेकर आई है, जिनका संचालन अंतर्राज्यीय एवं छोटी दूरी के अंतर्राष्ट्रीय रूट्स पर किया जाता है। ओटीएम 2026 में एअर इंडिया एक्सप्रेस भी पहली बार हिस्सा लेने जा रही है।