
लंगर में उमड़े व कव्वाली में झूमे जायरीन
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। चौमू के रावण गेट व जामा मस्ज़िद के पास में स्तिथ हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत दिलावर शाह बाबा रहमतुल्लाह आलेह का 2 दिवसीय वार्षिक उर्स कूल की रस्म के साथ मे विधिवत सम्पन्न हो गए।
शहजाद खान लोहानी व रिय्याज खान लोहानी ने बताया कि 4 फरवरी बुद्धवार को सुबह चिराग रोशन कर झंडा फहराया गया इसी के साथ मे रंग बिरंगे परिधानों में सज संवर कर जायरीनों का आना शुरू हुआ शाम को जामा मस्जिद मोहल्ले से गाजे बाजे के साथ मे चद्दर का जुलूस निकाला गया शाम 6 बजे बाद दरगाह के खादिमो के द्वारा बाबा के चद्दर पेश की गई इस दौरान उपस्तिथ हिन्दू मुस्लिम जायरीनों के मुख से यही स्वर फूट रहे थे कि “निगाहे वली में वो तासीर देखी बदलती हुई रोज हजारों की तकदीर देखी।”
रात्रि 10 बजे बाद में महफ़िल ए शमा का आयोजन हुआ जिसमें हाजी टिम्मू गुलफ़ाम एन्ड कव्वाल पार्टी के द्वारा सम्पूर्ण रात्रि तक हजरत दिलावर शाह बाबा व हज़रत अकबर शाह बाबा की मान मनुहार की गई।
5 फ़रवरी गुरुवार की अल सुबह 3 बजे कूल की रस्म की अदायगी हुई इसी के साथ मे फ़ातेहा लगाकर भारत देश की सलामती की दुआएं की गई। रूह को सुकून देने वाली कव्वाली सुनाने पर कव्वाल गुलफ़ाम का स्वागत किया गया
शाम को फ़ातेहा लगाकर लंगर वितरण किया गया जिसमें बाबा के चाहने वालों ने पंगत प्रसादी ली!
इस अवसर पर नबाब खान इस्लामुद्दीन गौरी मंजूर खान गौरी फैय्याज खान चौहान मोहम्मद अल्ताफ़ खान लोहानी शहजाद खान लोहानी शमशेर खान (वीआईपी), रिय्याज खान लोहानी शमशेर खान चौहान कप्तान खान अब्दुल रशीद खान इलियास खान लोहानी फारुख खान शौकत खान लोहानी पाली शाह फाजिल खान लोहानी सैफ अली खान समीर खान विक्की गौरी, फेज मोहम्मद, रहुफ गौरी जीशान हसन अशफाक खान फरमान लोहानी अफराज खान फरमान गौरी हनिस खान आबिद खान ज़ैद खान आदि उपस्तिथ थे