
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर अखिल समाज सेवा दल की ओर से समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस पावन पर्व पर सोडाला, जयपुर स्थित राष्ट्रीय मार्गदर्शक ओम भाटी के निवास स्थान पर मुख्य कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 5 मार्च 2026 को जारी की जाने वाली राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं की सूची पर विचार-विमर्श कर उसे अंतिम रूप दिया गया। राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर संस्थापक एवं अध्यक्ष वर्षा नायक, राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक, संरक्षक राजेंद्र कुमार नायक (आईएएस अधिकारी, सेवानिवृत्त), राष्ट्रीय मार्गदर्शक ओम भाटी, मुख्य मार्गदर्शक नंदकिशोर मित्तल तथा राजस्थान सलाहकार कैलाश चंद सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन की ओर से सभी राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे अपनी औपचारिकताएं 17 फरवरी 2026 तक पूर्ण कर लें, ताकि 5 मार्च 2026 को भेजी जाने वाली सूची में सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम सम्मिलित किए जा सकें।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। संस्थापक एवं अध्यक्ष वर्षा नायक ने स्थापना काल से अब तक संगठन के विकास में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहे और हम सभी मिलकर राष्ट्रहित में निरंतर योगदान देते रहें। बैठक में श्रीमती शांति भाटी, श्री मुकेश जी एवं दिनेश सिसोदिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।