भारत में अवीनो बेबी डेली मॉइस्चर क्लींजिंग बार लॉन्च

www.daylifenews.in
मुंबई। बेबी की संवेदनशील त्वचा के लिए पीडियाट्रिशियन की पसंद, अवीनो बेबी, विज्ञान पर आधारित अपने उत्पादों के दायरे को और बढ़ा रहा है। कंपनी ने भारत में दाखिल किया है ‘ अवीनो बेबी डेली मॉइस्चर क्लींजिंग बार’ – ओट्स की शक्ति से भरपूर यह एक प्रीमियम सोप-फ्री क्लींजिंग बार त्वचा को रूखा बनाए बिना बड़ी कोमलता से साफ करता है।
केनव्यू के बिजनेस यूनिट हेड और वीपी मार्केटिंग, मनोज गाडगीळ ने इस नए प्रोडक्ट को लाने का कारण बताते हुए कहा, “हमें ‘अवीनो बेबी डेली मॉइस्चर क्लींजिंग बार’ लॉन्च करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इस नए साबुन के रूप में हम वही बेहतरीन कोलोइडल ओट के गुण ला रहे हैं, ताकि भारत में संवेदनशील त्वचा की देखभाल वाले हमारे सिद्ध उत्पादों की श्रृंखला को और मजबूत किया जा सके। यह नया उत्पाद पीडियाट्रिशियन और डर्मेटोलॉजिस्ट के सहयोग से विकसित किया गया है।” केनव्यू में बेबी और विमेंस हेल्थ रिसर्च के रीजनल हेड डॉ. दिलीप त्रिपाठी ने सोप-फ्री क्लींज़िंग बार के फायदों पर जोर देते हुए कहा, “अवीनो बेबी डेली मॉइस्चर क्लींजिंग बार का क्लिनिकली परीक्षण किया गया है। यह संतुलित pH के साथ त्वचा का रूखापन कम करता है, जिससे यह संवेदनशील स्किन वाले बेबी के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *