कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

पैगाम-ए-मोहब्बत – सद्भावना सम्मेलन
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा “पैगाम-ए-मोहब्बत – सद्भावना सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान सहित विभिन्न जिलों से आए कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सम्मेलन में 5 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी दर्ज की गई, जिसे कांग्रेस के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त नेतागणों ने राजस्थान सहित पूरे देश में कौमी एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सभी वक्ताओं ने देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने की बात कही और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

राज्यसभा सांसद एवं मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने ओजस्वी भाषण में भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें विभाजनकारी बताया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने तथा मजबूती से भाजपा का मुकाबला करने का आह्वान किया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ जो नीतियां अपना रही है, कांग्रेस अंतिम दम तक उसके खिलाफ खड़ी रहेगी। उन्होंने अल्पसंख्यकों के साहस और देश निर्माण में उनके योगदान को भी याद किया।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस (अल्पसंख्यक विभाग) के अध्यक्ष एमडी चोपदार ने सभी अतिथियों का मोमेंटो देकर और सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही 50 किलो की भव्य माला पहनाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी सहित वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी ऋत्विक मकवाना, चिंरजीव राव, श्रीमती पूनम पासवान, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस (एससी विभाग) की अध्यक्ष श्रीमती ममता भूपेश, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव ललित तूनवाल, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत, किशनपोल विधायक अमीन कागज़ी, मकराणा विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, कांग्रेस विधायकगण, अल्पसंख्यक विभाग के समस्त जिलाध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, पूर्व विधायकगण और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस (अल्पसंख्यक विभाग) के अध्यक्ष एमडी चोपदार ने सभी अतिथियों, नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता आरसी चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *