अदाणी फाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्र के मेहनती युवाओं का भविष्य संवारा

www.daylifenews.in
हिमाचल प्रदेश। विविध अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी एसीसी, अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर एसीसी गागल, हिमाचल प्रदेश स्थित अपने अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एएसडीसी) के माध्यम से बिलासपुर के साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के संकल्प को अवसर में बदल रही है। यह पहल उन्हें करियर बनाने और अपने परिवारों की दिशा बदलने में मदद कर रही है। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसा बिलासपुर एक ऐसा जिला है, जहां अवसर ऐतिहासिक रूप से सीमित रहे हैं। बिलासपुर के धार टटोह गांव के प्रियंशु ने अपने पिता को परिवार का पालन-पोषण करने के लिए ट्रक ड्राइवर के रूप में मेहनत करते देखा। इसी प्रकार बिलासपुर के बल्ह बल्हवाना गांव के राजीव कुमार एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। प्रियंशु और राजीव ने एएसडीसी, गागल में असिस्टेंट इलेक्ट्रशियन कोर्स में प्रवेश लिया। आज प्रियंशु और राजीव मोहाली स्थित महिंद्रा स्वराज कंपनी में कार्यरत हैं, जिससे उनके परिवार में गर्व, राहत और खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *